best news portal development company in india

शादी की खुशियां बनीं मातम: सड़क हादसे में दुल्हन की मौत

SHARE:

शिवपुरी। जिले के कोलारस में एक जैन परिवार की शादी की खुशियां दर्दनाक हादसे में मातम में बदल गईं। शादी में जाते समय हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दुल्हन की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले हादसे में दुल्हन के जीजा और दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों की भी जान जा चुकी है।

जिले के कोलारस में एक जैन परिवार की शादी की खुशियां दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गईं। शादी में जाते समय हुई दुर्घटना में घायल दुल्हन की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले हादसे में उसके जीजा और दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों की भी जान जा चुकी थी।

जानकारी के अनुसार कोलारस निवासी जैन परिवार 10 मार्च को अपनी बेटी साक्षी जैन की शादी के लिए चार गाड़ियों में सवार होकर गंजबासौदा जा रहा था। इसी दौरान नईसराय–शाढ़ौरा रोड पर बरखेड़ा गांव के पास दुल्हन सवार अर्टिगा कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुल्हन के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुल्हन साक्षी, उसकी मां, एक डेढ़ साल की बच्ची और दोनों गाड़ियों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अशोकनगर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दुल्हन और दोनों ड्राइवरों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 11 मार्च को दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दुल्हन साक्षी ने 15 मार्च को दम तोड़ दिया। इस हादसे से जैन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

Leave a Comment