best news portal development company in india

एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; 11 कर्मचारी झुलसे

SHARE:

ओडिशा। कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से करीब 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 11 अस्पताल कर्मी झुलस गए। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब 2:30 से 3 बजे के बीच लगी। कुछ ही देर में आईसीयू वार्ड में धुआं भर गया। उस समय कई गंभीर मरीज लाइफ सपोर्ट पर भर्ती थे, जिससे हालात और भी गंभीर हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। अस्पताल प्रशासन और दमकल कर्मियों ने मिलकर कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें तुरंत अन्य आईसीयू और वार्डों में शिफ्ट किया गया। घटना के बाद मोहन चरण मांझी ने स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग के साथ अस्पताल पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की और मरीजों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कुल 23 मरीजों को अन्य विभागों में स्थानांतरित किया गया है। आईसीयू से अन्य वार्डों में शिफ्ट करने के दौरान सात गंभीर मरीजों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मरीजों ने बाद में दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं और घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

Leave a Comment