बिजनौर। जिले में रविवार सुबह तेंदुए के हमले में 10 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। यह घटना इलाके में दहशत का कारण बन गई है। पुलिस के अनुसार, घटना नहटौर थाना क्षेत्र के गांव मुकर्रमपुर की है। धामपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार पूर्वाह्न करीब दस बजे अतुल कुमार का परिवार खेत में गन्ना रोपने के बाद घर लौट रहा था।
जिले में रविवार सुबह तेंदुए के हमले में 10 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक मामला नहटौर थाना क्षेत्र के गांव मुकर्रमपुर का है। धामपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि अतुल कुमार का परिवार खेत में गन्ना रोपकर घर लौट रहा था। उसी दौरान उनकी पत्नी पिंकी अपने बेटे आदित्य और 10 वर्षीय बेटी अदिति के साथ रास्ते में थी। इसी बीच झाड़ियों से अचानक निकले तेंदुए ने अदिति पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन दबोचकर जंगल की ओर ले गया। बच्ची की चीख सुनकर ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिससे तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।







