best news portal development company in india

दिल दहला देने वाली वारदात: बेटी ने नाबालिग बहन के साथ मिलकर पिता की हत्या।

SHARE:

मुजफ्फरनगर।  जिले के भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 32 वर्षीय बेटी ने अपनी नाबालिग बहन के साथ मिलकर पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरना गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 32 वर्षीय बेटी ने अपनी नाबालिग बहन के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतक के पुत्र अमित कुमार निवासी ग्राम मोरना ने भोपा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बहनों ने योजनाबद्ध तरीके से परिवार के सदस्यों को खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। जब सभी लोग गहरी नींद में सो गए तो देर रात दोनों बहनों ने पिता पर चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब तीन बजे की है। आरोपी बहनों ने पहले सभी घरवालों को सोता हुआ सुनिश्चित किया और फिर पिता की चारपाई के पास जाकर गर्दन और पेट पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। गिरफ्तार आरोपी बेटी कोमल (32) ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता उस पर अत्यधिक पाबंदियां लगाते थे और छोटी-छोटी बात पर डांटते थे। उसने यह भी कहा कि उसकी उम्र 32 वर्ष हो चुकी थी, लेकिन पिता ने उसकी शादी नहीं कराई, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान और आक्रोशित थी। इसी कारण उसने बहन के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। हत्या के बाद दोनों बहनों ने शव को चारपाई से उठाकर दरवाजे के पास बुग्गी के पीछे डाल दिया, ताकि घटना को छिपाया जा सके। पुलिस ने मौके से दो चाकू और नशीली गोलियों के रेपर बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाबालिग होने के कारण छोटी बहन का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Comment