best news portal development company in india

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में उत्साहपूर्वक मनाया गया “अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस”

SHARE:

सूरज कुमार 

सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय में  “अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस” उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीईटीआई में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला एवं राजभाषा कार्यान्वयन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय में  “अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीईटीआई में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला एवं राजभाषा कार्यान्वयन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (आईईडी) श्री मनोज कुमार सिंह, महाप्रबंधक (एचआरडी) श्री राजन मेक, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/राजभाषा) श्री समीर बरला, वरीय प्रबंधक (राजभाषा) श्री हुकुम सिंह सहित नरकास कार्यालय सिंगरौली के प्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित रहे। एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की। कार्यशाला के दौरान एनटीपीसी के राजभाषा अधिकारी श्री कल्याण सिंह, महाप्रबंधक (आईईडी) श्री मनोज कुमार सिंह तथा वरीय प्रबंधक (राजभाषा) श्री हुकुम सिंह ने राजभाषा कार्यान्वयन से जुड़े प्रावधानों और कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राजभाषा का अधिकतम प्रयोग प्रशासनिक कार्यों को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाता है।

 

Leave a Comment