best news portal development company in india

संकल्प से समाधान अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- मुख्य कार्यपालन अधिकारी

SHARE:

सिंगरौली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर जगदीश गोमे ने निर्देश दिए कि संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का पूरी गंभीरता और समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए। साथ ही आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत वंचित हितग्राहियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर जगदीश गोमे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कैंपेन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विशेष ध्यान दिया जाए और पात्र हितग्राहियों को उनकी पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। क्लस्टर एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित शिविरों में सार्वजनिक रूप से लाभ वितरण किया जाए तथा शिविर में प्राप्त आवेदनों को उसी दिन पोर्टल पर दर्ज किया जाए।

प्रभारी कलेक्टर ने आयुष्मान भारत निरामयम योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को चिन्हित कर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं के लिए अलग शौचालयों की उपलब्धता और साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जहां शौचालय उपलब्ध नहीं हैं, वहां शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

Leave a Comment