best news portal development company in india

चाचा ने भांग के नशे में 3 साल की भतीजी को कुएं में फेंका, मौके पर हुई मौत

SHARE:

भदोही। जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के दानूपुर पूरबपट्टी गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। भांग के नशे में चाचा रंजीत उर्फ नन्हें ने अपनी तीन वर्षीय भतीजी आंचल को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना बच्ची की छह साल की बड़ी बहन रागिनी के सामने हुई।

जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के दानूपुर पूरबपट्टी गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भांग के नशे में चचेरा चाचा रंजीत उर्फ नन्हें ने अपनी तीन वर्षीय भतीजी आंचल को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना उसकी छह साल की बड़ी बहन रागिनी के सामने हुई। मृतक बच्ची के माता-पिता राजू बिंद और रीमा देवी सुबह काम पर गए थे। घर पर केवल उनकी दो बेटियां रागिनी और आंचल अकेली थीं। इसी दौरान चचेरा चाचा रंजीत बच्चियों को चिप्स दिलाने के बहाने बाहर बुला लाया। घर से करीब 100 मीटर दूर कुएं के पास पहुंचकर उसने छोटी आंचल को गोद में उठाकर कुएं में फेंक दिया और मौके से भाग गया। बड़ी बहन रागिनी की चीख सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुएं में झांकने पर बच्ची का शव दिखाई दिया। पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी रंजीत को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने भांग के नशे में होने की बात स्वीकार की। बताया जा रहा है कि वह मुंबई में मजदूरी करता था और मकर संक्रांति पर गांव आया था। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

Leave a Comment