best news portal development company in india

11 हजार वोल्ट लाइन टूटी, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत

SHARE:

फिरोजाबाद। जिले के जनपद के एका क्षेत्र स्थित नगला बाबन पट्टी गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर दो युवकों पर गिर पड़ा, जिससे दोनों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। भूपेंद्र (28) और प्रदीप शाक्य (28) सुबह घर से बाहर जा रहे थे। उसी समय ट्यूबवेल सप्लाई के लिए गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए।

जिले के एका क्षेत्र स्थित नगला बाबन पट्टी गांव में गुरुवार सुबह हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटने से बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार अचानक गिरने से दो युवकों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान भूपेंद्र (28) और प्रदीप शाक्य (28) के रूप में हुई है। दोनों सुबह घर से बाहर जा रहे थे, तभी ट्यूबवेल सप्लाई की लाइन का तार टूटकर उन पर आ गिरा। तेज करंट के कारण दोनों आग की लपटों में घिर गए। ग्रामीणों ने मदद की कोशिश की, लेकिन करीब 15 मिनट तक बिजली आपूर्ति बंद नहीं होने से कोई पास नहीं जा सका। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और शव उठाने से इनकार कर दिया। परिजनों के लिए 50-50 लाख रुपये मुआवजा और पांच-पांच बीघा जमीन की मांग की गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। बिजली विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए संबंधित लाइनमैन और एसएसओ की संविदा समाप्त कर दी है। अधिकारियों ने जांच के आदेश देते हुए क्षतिग्रस्त लाइन को शीघ्र दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है। दुर्घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रदीप शाक्य परिवार का एकमात्र सहारा था और उसकी पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

Leave a Comment