बहराइच। जिले के थाना बौंडी क्षेत्र के नंदवल गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 32 वर्षीय ननकई नामक गर्भवती महिला को प्रसव के दौरान पेट में अत्यधिक दर्द उठा। बताया जा रहा है कि दर्द इतना तीव्र था कि महिला ने किसी डॉक्टर या अस्पताल का इंतजार किए बिना पास रखे ब्लेड से खुद ही अपना पेट काटकर गर्भ में पल रहे बच्चे को बाहर निकाल लिया।
जिले के थाना बौंडी क्षेत्र के नंदवल गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। 32 वर्षीय ननकई नामक गर्भवती महिला को प्रसव के दौरान तेज दर्द उठा। दर्द से कराहती महिला ने पास रखे ब्लेड से खुद का पेट काटकर अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को बाहर निकाल लिया। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। महिला लहुलुहान हालत में पड़ी थी और उसके पेट में गंभीर जख्म था। आनन-फानन में उसे एम्बुलेंस से बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गहरे जख्म के कारण महिला की हालत गंभीर बनी। बेहतर इलाज के लिए उसे लखनऊ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग चर्चा कर रहे हैं कि किन परिस्थितियों में महिला ने इतना बड़ा कदम उठाया। फिलहाल डॉक्टर महिला और बच्चे की जान बचाने में जुटे हैं।







