best news portal development company in india

रेहड़ी के एक्सल में फंसा दुपट्टा, 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

SHARE:

बिजनौर। कोतवाली शहर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बेटे के साथ अस्पताल जा रही महिला का दुपट्टा चलती रेहड़ी के एक्सल में फंस गया। देखते ही देखते दुपट्टा एक्सल में लिपट गया और महिला की गर्दन पर जोरदार खिंचाव पड़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जिले के कोतवाली शहर क्षेत्र में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बेटे के साथ अस्पताल जा रही महिला का दुपट्टा चलती रेहड़ी के एक्सल में फंस गया। दुपट्टा एक्सल में तेजी से लिपटने से महिला की गर्दन पर जोरदार खिंचाव पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रूट्स कॉलेज के पास दोपहर करीब दो बजे हुआ। मृतका की पहचान हल्दौर थाना क्षेत्र निवासी सुमन देवी पत्नी बाबूराम के रूप में हुई है। बताया गया कि रेहड़ी चलने के दौरान हवा में उड़ रहा सुमन देवी का दुपट्टा अचानक पहिए के नीचे घूम रहे एक्सल में फंस गया। देखते ही देखते दुपट्टा एक्सल में लिपटता चला गया और महिला गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ बैठी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मां की आंखों के सामने हुई मौत से बेटा बदहवास हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली शहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला हादसा प्रतीत हो रहा है।

Leave a Comment