best news portal development company in india

विधायक रामनिवास शाह ने किया REDTAPE स्टोर का शुभारंभ।

SHARE:

सिंगरौली। विंध्यनगर रोड स्थित REDTAPE ब्रांड स्टोर का भव्य शुभारंभ सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक ने प्रतिष्ठान के संचालक एवं पूरी टीम को नवीन प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं।

शहर में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों के बीच विंध्यनगर रोड पर REDTAPE के नए स्टोर की शुरुआत हुई। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया और संचालक व टीम को बधाई दी।

विधायक श्री शाह ने कहा कि सिंगरौली में नए ब्रांड और आधुनिक सुविधाओं वाले प्रतिष्ठानों का आना शहर की बदलती तस्वीर को दर्शाता है। इससे स्थानीय लोगों को खरीदारी के लिए बेहतर विकल्प मिलने के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। विधायक ने स्टोर के सफल संचालन के लिए संचालक एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment