best news portal development company in india

हाईवे पर उड़ने लगे 4 लाख रुपये के नोट, ईमानदारी की मिसाल बने अमित।

SHARE:

मेरठ। मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क पर 500 और 200 रुपये के नोट उड़ते नजर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा है कि तेज रफ्तार बाइक सवार के बैग की चेन खुलने के बाद करीब आधा किलोमीटर तक सड़क पर नोट बिखर गए।

देखे वीडियो-

मेरठ-करनाल हाईवे पर अचानक सड़क पर 500 और 200 रुपये के नोट उड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सवार के बैग की चेन खुलने से करीब आधा किलोमीटर तक सड़क पर नोट बिखर गए। घटना के दौरान पीछे से आ रहे अमित नामक युवक ने बाइक सवार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह बिना रुके आगे निकल गया। इसके बाद अमित ने सड़क पर बिखरे नोटों को एकत्र किया। गिनती करने पर रकम करीब 4 लाख रुपये बताई गई। अमित ने रकम अपने पास रखने के बजाय पुलिस को सूचना दी और पूरी राशि पुलिस के हवाले कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने भी करीब 40 मिनट तक हाईवे पर बिखरे नोटों को एकत्र किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अमित की ईमानदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि लाखों रुपये मिलने के बावजूद उसे पुलिस को सौंपना आज के समय में ईमानदारी की बड़ी मिसाल है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Comment