best news portal development company in india

सिंगरौली के 85,374 हितग्राहियों के खातों में पहुंची 2.51 करोड़ की राशि

SHARE:

सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एकल क्लिक के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सहायता राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की। सिंगरौली जिले में 85,374 हितग्राहियों को कुल 2 करोड़ 51 लाख 42 हजार 259 रुपये की राशि प्राप्त हुई।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला एवं लाड़ली बहना योजना के तहत 64,582 हितग्राहियों के खातों में रसोई गैस सिलेंडर रिफिल अनुदान के रूप में 1 करोड़ 26 लाख 67 हजार 59 रुपये भेजे गए। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 20,792 हितग्राहियों को 1 करोड़ 24 लाख 75 हजार 200 रुपये की पेंशन राशि अंतरित की गई। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी ने हितग्राहियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

Leave a Comment