best news portal development company in india

सहुआर में 220 घन मीटर अवैध रेत भंडारण जब्त, खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई

SHARE:

सिंगरौली। जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा एवं राजस्व अमले ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम सहुआर, तहसील देवसर में अवैध रेत भंडारण के संबंध में प्राप्त शिकायत पर जांच की। कार्रवाई के दौरान शासकीय एवं निजी भूमि पर लगभग 220 घन मीटर रेत अवैध रूप से भंडारित पाई गई, जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया।

जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा एवं राजस्व अमले ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम सहुआर, तहसील देवसर में अवैध रेत भंडारण के संबंध में प्राप्त शिकायत की जांच की। जांच के दौरान शासकीय एवं निजी भूमि पर लगभग 220 घन मीटर रेत अवैध रूप से भंडारित मिली, जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया। जब्त रेत को नियमानुसार रेत ठेकेदार की सुपुर्दगी में सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। खनिज विभाग ने बताया कि संबंधित प्रकरण में मध्यप्रदेश खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Comment