सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने वन विभाग के रेंजर और एनसीएल के सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से संयुक्त जांच अभियान चलाया।
जिले में अवैध खनिज कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खनिज विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने वन विभाग एवं एनसीएल के सुरक्षा कर्मियों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की। संयुक्त जांच के दौरान एनसीएल निगाही परियोजना के समीप रेलवे लाइन से करीब 200 मीटर दूर अवैध रूप से भंडारित लगभग 32 टन कोयला लावारिस अवस्था में बरामद कर जब्त किया गया। जब्त कोयले को सुरक्षा की दृष्टि से थाना मोरवा में सुरक्षित रखवाया गया है।







