सिंगरौली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा वैढ़न स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशन एवं योजना की नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त श्रीमती ज्योति सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं ने निबंध, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर पक्के मकान के महत्व और योजना की उपयोगिता को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रचार-प्रसार के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली ने वैढ़न स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशन एवं योजना की नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त श्रीमती ज्योति सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं ने निबंध, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पक्के मकान के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में खुशनुमा अख्तर प्रथम, शशि सोधिया द्वितीय और शिवानी चौबे तृतीय रहीं। क्विज में अनुष्का, पूजा यादव और स्नेहा शाह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रज्ञा उपाध्याय प्रथम, अंशु दुबे द्वितीय तथा प्रिया विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। समापन अवसर पर उपायुक्त श्रीमती ज्योति सिंह ने छात्राओं को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों की जानकारी देते हुए अपील की कि वे अपने आसपास के पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक योजना की जानकारी पहुंचाएं, ताकि प्रत्येक पात्र हितग्राही को पक्के आवास का लाभ मिल सके।







