best news portal development company in india

विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई रफ्तार, विधायक रामनिवास शाह ने बांटीं नि:शुल्क साइकिलें

SHARE:

सिंगरौली। शासकीय हाई स्कूल देवरीडांड में आयोजित नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने मध्यप्रदेश शासन की छात्र कल्याणकारी योजना के तहत कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने तथा नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने की महत्वपूर्ण पहल है।

शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने शासकीय हाई स्कूल देवरीडांड में कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं को मध्यप्रदेश शासन की योजना के तहत नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया। इस दौरान विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शाह ने कहा कि कोई भी विद्यार्थी केवल दूरी या संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे, यही सरकार की मंशा है। उन्होंने छात्रों को पूरी लगन से पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने, माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने और जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। श्री शाह ने कहा कि शिक्षा ही विकसित समाज और आत्मनिर्भर भारत की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विश्वास जताया कि नि:शुल्क साइकिल योजना से विद्यार्थियों की स्कूल तक पहुंच आसान होगी, उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में और अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।

Leave a Comment