best news portal development company in india

ड्यूटी खत्म होने के बाद सासन पावर प्लांट से लापता हुआ श्रमिक, परिजनों ने किया प्रदर्शन

SHARE:

सिंगरौली। जिले के रिलायंस सासन पावर प्लांट से एक श्रमिक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आने के बाद शनिवार को प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों, साथी कर्मचारियों और ग्रामीणों ने प्लांट के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन करते हुए श्रमिक की तलाश और निष्पक्ष जांच की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा रहा।

रिलायंस के सासन पावर प्लांट से एक श्रमिक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। ड्यूटी समाप्त होने के बाद श्रमिक के घर नहीं पहुंचने से परिजनों में चिंता फैल गई। घटना के विरोध में परिजनों, साथी कर्मचारियों और ग्रामीणों ने प्लांट के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन करते हुए श्रमिक का जल्द पता लगाने की मांग की। जानकारी के अनुसार, खम्हरिया निवासी जगदीश साकेत (32) शनिवार सुबह अपनी नियमित शिफ्ट में ड्यूटी करने प्लांट पहुंचे थे। उनकी ड्यूटी दोपहर 2 बजे समाप्त हुई, लेकिन इसके बाद वह न तो प्लांट से बाहर निकले और न ही घर पहुंचे। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजन प्लांट पहुंचे, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से उनका आक्रोश बढ़ गया। श्रमिक के लापता होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी और ग्रामीण प्लांट के मुख्य गेट पर एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कुछ लोगों ने बैरिकेड्स हटाकर प्लांट परिसर में प्रवेश करने का प्रयास भी किया, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि लापता श्रमिक की तलाश जारी है। प्लांट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। देर रात तक परिजन और कर्मचारी श्रमिक का पता लगाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर प्रदर्शन करते रहे।

Leave a Comment