सिंगरौली। छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सिंगरौली पुलिस ने उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न और कन्या विद्यालय बैढ़न के आसपास विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में छुट्टी के समय वर्दी और सिविल ड्रेस में तैनात पुलिस टीम ने विद्यालयों के बाहर खड़े बाइक सवारों और संदिग्ध युवकों की सघन जांच कर उनकी पहचान एवं मौजूदगी का सत्यापन किया।
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सिंगरौली पुलिस ने उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न एवं कन्या विद्यालय बैढ़न के आसपास विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देश पर छुट्टी के समय वर्दी और सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मियों ने विद्यालयों के बाहर खड़े बाइक सवारों और संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर उनकी पहचान का सत्यापन किया। अभियान के दौरान बिना उचित कारण स्कूल के आसपास मौजूद युवकों को सख्त समझाइश देकर हटाया गया, जबकि बच्चों को लेने आए अभिभावकों और परिजनों का सत्यापन कर उन्हें जाने दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूलों के आसपास बेवजह घूमना, छात्राओं का पीछा करना, अभद्र टिप्पणी करना या किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह अभियान छात्राओं की सुरक्षा और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आगे भी जारी रहेगा।







