best news portal development company in india

ट्रक चालक से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

सिंगरौली। जियावन थाना पुलिस ने ट्रक चालक और सवारियों के साथ मारपीट तथा ट्रक में तोड़फोड़ करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी गणेश बहेलिया उर्फ रामराज (50), निवासी ग्राम आमो, को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ग्राम आमो स्थित पेट्रोल पंप के सामने ट्रक रोककर चालक व यात्रियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट की और ट्रक के कांच तोड़ दिए थे।

जियावन थाना पुलिस ने ट्रक चालक और सवारियों के साथ मारपीट तथा ट्रक के कांच तोड़ने के मामले में फरार चल रहे आरोपी गणेश बहेलिया उर्फ रामराज (50) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ग्राम आमो स्थित पेट्रोल पंप के सामने ट्रक रोककर चालक व यात्रियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ की थी। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जिला जेल पचोर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment