best news portal development company in india

कलेक्टर की समय-सीमा बैठक: पीडीएस की होगी नियमित मैदानी जांच, पौधरोपण और योजनाओं में तेजी के निर्देश

SHARE:

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को लंबित कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सप्ताह में दो दिन व्यापक पौधरोपण कराने, पौधों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराने और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही नगर निगम को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला आयोजित करने और सभी बल्क वेस्ट जनरेटर व औद्योगिक इकाइयों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की पारदर्शिता पर विशेष जोर देते हुए सभी एसडीएम और पटवारियों को उचित मूल्य दुकानों का नियमित निरीक्षण कर राशन वितरण की गुणवत्ता एवं नियमितता की मैदानी जांच करने और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग को खाद-बीज की उपलब्धता एवं गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखने, गड़बड़ी मिलने पर लाइसेंस निरस्तीकरण और एफआईआर की कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाने, सामाजिक न्याय विभाग को दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़ने तथा पशुपालन विभाग को कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्य पूरे करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभागों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

Leave a Comment