best news portal development company in india

‘नमस्ते दिवस’ पर सफाई मित्रों का सम्मान, सुरक्षा और स्वच्छता का दिया संदेश

SHARE:

सिंगरौली। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के ‘नमस्ते’ (यांत्रिक स्वच्छता तंत्र हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना) अभियान के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली में बुधवार को ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की स्वच्छता व्यवस्था में अहम योगदान देने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें सुरक्षित कार्यप्रणाली, यांत्रिक स्वच्छता, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के उपयोग और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने देखा। स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी ने कहा कि सफाई मित्रों की मेहनत और समर्पण स्वच्छ एवं स्वस्थ सिंगरौली की नींव है। उन्होंने सफाई कर्मियों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की नमस्ते योजना और सफाई मित्रों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर निगम परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सफाई मित्रों ने पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया।

अंत में सभी ने सुरक्षित, सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण स्वच्छता सेवाएं प्रदान करने तथा स्वच्छ सिंगरौली के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की आईईसी टीम, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में सफाई मित्र उपस्थित रहे।

Leave a Comment