सिंगरौली। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित मासिक योजना बैठक में विधायक रामनिवास शाह ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और केंद्र व मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित मासिक योजना बैठक में विधायक रामनिवास शाह ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे। बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत मंथन किया गया।
विधायक शाह ने कहा कि मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और जनसेवा पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्पण और सक्रियता के साथ संगठनात्मक दायित्व निभाने तथा राष्ट्रहित, प्रदेशहित और जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।







