best news portal development company in india

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, विधायक रामनिवास शाह ने किया ‘Naykaa Glam Event’ का शुभारंभ

SHARE:

सिंगरौली। बैढ़न में आयोजित “Naykaa Glam Event” के तहत वन डे लुक एंड लर्न मेकअप सेमिनार, ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता एवं अवॉर्ड शो का शुभारंभ विधायक रामनिवास शाह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

बैढ़न में आयोजित “Naykaa Glam Event” के शुभारंभ अवसर पर विधायक रामनिवास शाह ने मेकअप एवं ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं, विशेषकर महिलाओं को हुनर निखारने, नई तकनीकों से जुड़ने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

विधायक श्री शाह ने कहा कि ऐसे आयोजन मेकअप एवं ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी प्रतिभाओं को अपनी कला निखारने, नई तकनीकों को सीखने और स्वरोजगार के अवसरों से जुड़ने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजकों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Comment