सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के कोयलखुथ गांव में शनिवार को एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के कोयलखुथ गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला ने अपने घर में फांसी के फंदे से लटककर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।







