best news portal development company in india

एक माह में चालू होंगे तीनों एसटीपी, आयुक्त ने किया निरीक्षण

SHARE:

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने अमृत-1 योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और सीवरेज नेटवर्क कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं संविदाकार को शेष कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण अमृत-1 योजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और सीवरेज नेटवर्क परियोजना का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की तथा एक माह के भीतर सभी प्लांट शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जिला पंचायत परिसर के समीप एवं विंध्यनगर स्थित एसटीपी का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि 31 एमएलडी क्षमता वाले तीनों प्लांटों में अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। दो प्लांटों में केवल विद्युत कार्य शेष हैं, जबकि तीसरे प्लांट का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। अमृत-1 योजना के तहत 79 किलोमीटर सीवरेज पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिसमें से लगभग 93 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आयुक्त ने शेष पाइपलाइन और सीवर कनेक्शन कार्य को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही विंध्यनगर स्थित एसटीपी तक पहुंच मार्ग के निर्माण को भी शीघ्र पूरा करने को कहा। आयुक्त ने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से शहर में सीवरेज प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा, गंदे पानी का वैज्ञानिक तरीके से उपचार किया जाएगा और स्वच्छ व स्वस्थ शहरी वातावरण के निर्माण में मदद मिलेगी।

Leave a Comment