best news portal development company in india

रीवा कमिश्नर ने की विकास कार्यों की समीक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा पर दिया विशेष जोर

SHARE:

सिंगरौली। रीवा संभाग के कमिश्नर श्री शैलेन्द्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, राजस्व और सुशासन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने गर्भवती महिलाओं के नियमित एएनसी परीक्षण, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान तथा मेटरनल और नियोनेटल डेथ की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुपोषित बच्चों के उपचार, टीबी उन्मूलन अभियान और आयुष्मान कार्ड निर्माण में भी तेजी लाने पर जोर दिया। शिक्षा विभाग की समीक्षा में विद्यार्थियों को समय पर पुस्तक, गणवेश एवं साइकिल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर ने जर्जर भवनों में विद्यालय संचालन पर सख्ती दिखाते हुए ऐसे स्कूलों को वैकल्पिक भवनों में संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए रेमेडियल क्लास और आईआईटी, जेईई, नीट एवं सीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अतिरिक्त कक्षाएं शुरू करने को कहा। ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा में पीएम आवास योजना, मनरेगा, जल गंगा संवर्धन अभियान, पौधरोपण और स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। वहीं राजस्व अधिकारियों को सीमांकन, नामांतरण और बंटवारे के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment