best news portal development company in india

जनसुनवाई में उमड़ी लोगों की भीड़, 383 आवेदनों पर कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

SHARE:

सिंगरौली। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर गौरव बैनल ने 383 आवेदनों की सुनवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया और शेष प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में बिजली, विस्थापन, राजस्व, पेयजल एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। विद्युत संबंधी शिकायतों की संख्या अधिक होने पर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को बिजली व्यवस्था में सुधार लाने और लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं विस्थापन से जुड़े मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई कर प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment