best news portal development company in india

21 जून को होगी नीट यूजी परीक्षा, मुख्यमंत्री ने सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया जोर

SHARE:

सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीट यूजी परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण वातावरण में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, जैमर, फ्रिस्किंग व्यवस्था और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अलग फ्रिस्किंग प्वाइंट और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल, स्वच्छ शौचालय, जनरेटर, चिकित्सा सुविधा और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का पूर्व परीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि 21 जून को प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी परीक्षा आयोजित होगी। समीक्षा बैठक में सिंगरौली से कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. और अन्य प्रशासनिक अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Leave a Comment