best news portal development company in india

राजू पाल हत्याकांड में नया विवाद: जेल से छूटते ही रील, अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगी पूजा पाल

SHARE:

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। मामले के दोषी आबिद प्रधान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उसकी एक रील वायरल हो गई, जिसने नए विवाद को जन्म दे दिया है। रील में सुनाई दे रहे कथित धमकी भरे डायलॉग पर राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने कड़ी आपत्ति जताई है।

पूजा पाल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि और महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर जमानत हासिल की है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो यह दर्शाता है कि आरोपियों में कानून का कोई भय नहीं है। उन्होंने साफ किया कि वह आबिद प्रधान की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगी। वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। धूमनगंज पुलिस के अनुसार आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। राजू पाल हत्याकांड प्रदेश के चर्चित मामलों में से एक रहा है, जिसमें मुख्य आरोपी रहे माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पहले ही हत्या हो चुकी है। अब जमानत और वायरल रील को लेकर मामला फिर चर्चा में आ गया है।

Leave a Comment