best news portal development company in india

सिंगरौली में पथ विक्रेताओं के लिए लोक कल्याण मेला, 50 हजार तक ऋण पाने का अवसर

SHARE:

सिंगरौली। शहर के रेहड़ी-पटरी, ठेला संचालकों और छोटे व्यवसायियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नगर पालिक निगम सिंगरौली ने विशेष पहल की है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत निगम मुख्यालय में 1 जून से 30 जून तक लोक कल्याण मेला आयोजित किया जा रहा है, जबकि 19 जून को पीएम स्वनिधि महोत्सव का भव्य आयोजन होगा।

नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 1 जून से 30 जून तक निगम मुख्यालय में विशेष लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 19 जून को पीएम स्वनिधि महोत्सव भी मनाया जाएगा। मेले का उद्देश्य शहरी क्षेत्र के रेहड़ी-पटरी, ठेला संचालकों और छोटे व्यवसायियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। निगम प्रशासन के अनुसार मेले में पथ विक्रेताओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं व्यवसाय विस्तार के लिए बैंकों के माध्यम से 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये तक का कार्यशील पूंजी ऋण आसान शर्तों पर उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का लाभ लेने के इच्छुक हितग्राही पहचान पत्र, समग्र आईडी, बैंक पासबुक एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ निगम मुख्यालय के कक्ष क्रमांक-28 में पहुंचकर आवेदन और पंजीयन करा सकते हैं। नगर निगम ने सभी पात्र पथ विक्रेताओं और छोटे व्यापारियों से अपील की है कि वे 30 जून तक आयोजित इस विशेष मेले में शामिल होकर पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठाएं और अपने व्यवसाय को नई मजबूती प्रदान करें।

Leave a Comment