best news portal development company in india

रजमिलान विवाद पर जनपद सदस्य हर्षित सिंह की पहल, शांति और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

SHARE:

सिंगरौली। जिले के रजमिलान क्षेत्र में दो शराब कारोबारियों के बीच हुए विवाद के बाद जनपद सदस्य हर्षित सिंह ने सकारात्मक पहल करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

जिले के रजमिलान क्षेत्र में हाल ही में सामने आए विवाद के बीच जनपद सदस्य हर्षित सिंह ने एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया है।  हर्षित सिंह ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में समाज का हित सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए यह भी कहा कि क्षेत्र का माहौल खराब करने वाली घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है, ताकि आम लोगों का विश्वास बना रहे। हर्षित सिंह ने कहा कि किसी भी विवाद का समाधान कानून और संवाद के माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की। साथ ही प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

श्री हर्षित सिंह,जनपद सदस्य रजमिलान 

Leave a Comment