best news portal development company in india

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, चार कर्मचारियों पर कार्रवाई।

SHARE:

सिंगरौली। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। विकासखंड चितरंगी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्थुआ में हुए औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही और अनुशासनहीनता पाए जाने पर कई स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विकासखंड चितरंगी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्थुआ में हुए औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति और अनुशासनहीनता के मामलों में कई स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अनुराग द्विवेदी बिना स्वीकृत अवकाश के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर उनके एक दिन के वेतन की कटौती की गई। वहीं नर्सिंग ऑफिसर अंजली गुप्ता निर्धारित ड्रेस कोड में नहीं मिलीं, जिसके चलते उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा नर्सिंग ऑफिसर प्रमिला सिंह और उपस्वास्थ्य केंद्र घोघरा में पदस्थ एएनएम अनुभा मिश्रा भी बिना सूचना के कार्यस्थल से अनुपस्थित पाई गईं। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर की गई। कलेक्टर ने पूर्व में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों में कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्थुआ का औचक निरीक्षण किया। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एस. बैस ने संबंधित कर्मचारियों को दो कार्य दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment