best news portal development company in india

यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग का “जीरो टॉलरेंस” अभियान,24 दिनों में ₹12.39 लाख वसूले

SHARE:

सिंगरौली। जिले में सुरक्षित और व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन में RTO चेक पॉइंट सिंगरौली की टीम यात्री बसों की लगातार सघन जांच कर रही है। उक्त अभियान की खास बात यह है कि विभाग केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि वाहन चालकों, परिचालकों और यात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है, जिससे जिले में सुरक्षित यात्रा का माहौल बन रहा है।

जिले में जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग द्वारा यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। RTO चेक पॉइंट सिंगरौली प्रभारी द्वारा परिवहन आयुक्त के निर्देशों का पालन करते हुए “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों पर ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई की गई।

यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष फोकस- जांच के दौरान फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन द्वार, GPS सिस्टम, स्पीड गवर्नर, फिटनेस प्रमाणपत्र, सीट क्षमता और महिला एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटों की विशेष जांच की जा रही है। साथ ही बसों के ब्रेक, टायर, लाइट और हॉर्न की तकनीकी स्थिति भी परखी जा रही है। इसके अलावा वाहन चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस, अनुभव और निर्धारित गति सीमा के पालन की भी जांच हो रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है।
24 दिनों में ₹12.39 लाख का राजस्व- 01 मई 2026 से 24 मई 2026 तक चले अभियान में परिवहन विभाग ने:
  • ऑफलाइन चालान से ₹2,34,200
  • ऑनलाइन कार्रवाई से ₹10,05,500

कुल ₹12,39,700 शासकीय राजस्व वसूला है। यह अभियान न केवल नियमों के पालन को मजबूत कर रहा है, बल्कि जिले में जिम्मेदार परिवहन संस्कृति को भी बढ़ावा दे रहा है।

सुरक्षित यात्रा के लिए प्रशासन की अपील- प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल मान्यता प्राप्त एवं सुरक्षित वाहनों का ही उपयोग करें और यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें। परिवहन विभाग का यह प्रयास सिंगरौली में सुरक्षित, अनुशासित और भरोसेमंद परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment