best news portal development company in india

सिंगरौली में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,02 वाहन जब्त।

SHARE:

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा आज विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन पास के अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर महिंद्रा कंपनी की बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पुलिस चौकी बंधौरा में खड़ा कराया गया। वहीं अभिवहन पास में अंकित मात्रा से अधिक रेत परिवहन करने पर डंपर क्रमांक MP66H1438 को जब्त कर पुलिस चौकी सासन में सुरक्षार्थ रखा गया।

जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन पर लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते पाए जाने पर महिंद्रा कंपनी की बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पुलिस चौकी बंधौरा में सुरक्षित खड़ा कराया गया। वहीं अभिवहन पास में निर्धारित मात्रा से अधिक रेत परिवहन करने पर डंपर क्रमांक MP66H1438 को जब्त कर पुलिस चौकी सासन में रखा गया। खनिज विभाग ने बताया कि दोनों मामलों में खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विभाग की सतर्कता और लगातार हो रही कार्रवाई से जिले में अवैध खनिज परिवहन पर नियंत्रण मजबूत हो रहा है तथा वैध खनिज परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है।

Leave a Comment