best news portal development company in india

सिंगरौली महोत्सव 2026 में रंगों के जरिए उभरी युवा प्रतिभाओं की रचनात्मकता

SHARE:

सिंगरौली। सिंगरौली महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित “प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम” में शुक्रवार को जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वीवा क्लब विंध्यनगर एवं रीजनल लर्निंग इंस्टीट्यूट एनटीपीसी विंध्यनगर में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के युवा कलाकारों और स्कूली बच्चों ने अपनी कला और कल्पनाशक्ति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव की कार्यक्रम श्रृंखला में शुक्रवार का दिन पूरी तरह कला, रंगों और रचनात्मकता के नाम रहा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सिंगरौली की सांस्कृतिक विरासत, कोल माइंस, पावर प्लांट्स, ऐतिहासिक माडा गुफाएं, बुद्धा टेम्पल और रिहंद डैम जैसे स्थानीय प्रतीकों को बेहद आकर्षक ढंग से कैनवास पर उकेरा।

सिंगरौली महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित “प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम” में शुक्रवार को जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वीवा क्लब विंध्यनगर एवं रीजनल लर्निंग इंस्टीट्यूट एनटीपीसी विंध्यनगर में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के युवा कलाकारों और स्कूली बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सिंगरौली की सांस्कृतिक विरासत, कोल माइंस, पावर प्लांट्स, माडा गुफाएं, बुद्धा टेम्पल और रिहंद डैम जैसे स्थानीय प्रतीकों को आकर्षक ढंग से चित्रों में उकेरा। इसके साथ ही नारी सशक्तिकरण, दहेज प्रथा, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत, जल संरक्षण और लोक जीवन जैसे सामाजिक विषयों को भी प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को जूनियर और सीनियर दो वर्गों में आयोजित किया गया। सीनियर वर्ग में अभ्युदय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आयुषी गुप्ता द्वितीय और संस्कृति प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में आदर्श शाह ने प्रथम, मावी शाह ने द्वितीय तथा सत्यम शाह ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की कलाकृतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और सिंगरौली की संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों की खूबसूरत झलक पेश की। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment