best news portal development company in india

सिंगरौली महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

SHARE:

सिंगरौली। जिले में 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाले “सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस” को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह भी उनके साथ मौजूद रहीं।

जिले में 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाले “सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस” को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह भी उपस्थित रहीं। प्रभारी मंत्री ने राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम, हेलीपैड स्थल एवं उमंग भवन एनटीपीसी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर गौरव बैनल से मंच व्यवस्था, आगंतुकों की सुविधाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। वहीं पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. से चर्चा करते हुए कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष दिलीप शाह, अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी तथा नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विकास प्रदर्शनी तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Comment