best news portal development company in india

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण जिला स्तरीय महाअभियान–2026 का हुआ शुभारंभ

SHARE:

सिंगरौली। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने जयंत स्थित कल्याण मण्डपम् में आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण जिला स्तरीय महाअभियान–2026” के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

जयंत स्थित कल्याण मण्डपम् में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण जिला स्तरीय महाअभियान–2026” के उद्घाटन सत्र में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठन, राष्ट्रसेवा और वैचारिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया। दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान के शुभारंभ अवसर पर विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और सेवा भाव से कार्य करने वाला विशाल परिवार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके समर्पण से ही भाजपा लगातार जनविश्वास हासिल कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए “राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और अंत्योदय” के मूल मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया। उनके उद्बोधन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचार आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण अभियान को संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment