best news portal development company in india

कृषि रथ से किसानों को दी जा रही आधुनिक खेती की जानकारी

SHARE:

सिंगरौली। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के तीनों विकासखण्डों में ‘कृषि रथ’ अभियान चलाया जा रहा है। ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ के तहत खरीफ सीजन से पहले शुरू किए गए इस अभियान में किसानों को उन्नत खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

कृषि रथ के माध्यम से किसानों को ई-विकास प्रणाली द्वारा उर्वरक वितरण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा फसल विविधीकरण जैसी आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही पराली प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी किसानों को प्रेरित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान उड़द, मक्का, तिल और मूंगफली जैसी ग्रीष्मकालीन फसलों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने किसानों को पशुपालन, मुर्गीपालन, मछली पालन, फल एवं सब्जी उत्पादन जैसी सहायक गतिविधियों को अपनाकर अतिरिक्त आय अर्जित करने की सलाह दी है। कृषि रथ जिले के दूरस्थ गांवों तक पहुंचकर किसानों को आधुनिक संसाधनों और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। इससे जिले में कृषि विकास और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment