best news portal development company in india

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, जर्जर भवनों के सर्वे और लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश

SHARE:

सिंगरौली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में गौरव बैनल ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में गौरव बैनल ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग तय समय में कार्य पूर्ण करें। बैठक में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का सर्वे कर जर्जर भवनों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही अत्यंत जर्जर भवनों पर त्वरित कार्रवाई एवं बाउंड्री वॉल निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। विद्युत विभाग को दूरस्थ मजरे-टोलों का सर्वे कर बिजली सुविधा से वंचित क्षेत्रों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। वहीं खाद्य विभाग को गेहूं उपार्जन का भुगतान तीन दिवस के भीतर किसानों के खातों में सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को जननी सुरक्षा योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने तथा सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए दो दिवस के भीतर संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment