सिंगरौली। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने आज बाल कल्याण समिति न्यायपीठ का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति के कार्यों की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों व सदस्यों से बाल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की।

सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने आज बाल कल्याण समिति न्यायपीठ पहुंचकर कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बच्चों के संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि बाल कल्याण से जुड़े संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इनका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं संवेदनशील बच्चों को सुरक्षित, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयास जारी रखने की अपील की







