सिंगरौली। नवानगर पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी डॉ. अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की।
नवानगर पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी डॉ. अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दिवेन्द्र कुमार शाह निवासी घोरौली कला के विरुद्ध बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक चांदनी सिंह, सउनि अजीत, प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र यादव, आरक्षक विकास मौर्य, विकास तोमर एवं अमृत राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







