best news portal development company in india

श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर सिंगरौली में आध्यात्म और संस्कृति का भव्य आयोजन

SHARE:

सिंगरौली। श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 13 मई 2026 की शाम वीवा क्लब में भव्य सत्संग संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन The Art of Living द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में गुरु पूजा, भजन-सत्संग, आरती, केक कटिंग, भोग-प्रसाद वितरण एवं “अनसंग हीरोज अवॉर्ड” समारोह मुख्य आकर्षण रहे।

The Art of Living द्वारा परम पूज्य Sri Sri Ravi Shankar के 70वें जन्मोत्सव के अवसर पर वीवा क्लब में भव्य सत्संग संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु पूजा, भजन-सत्संग, आरती, केक कटिंग और भोग-प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक मनोज जैन ने अपने मधुर भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देर शाम तक भक्ति रस में डूबे रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राम निवास शाह एवं विशिष्ट अतिथि देवेश पांडेय मौजूद रहे। इस दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमित द्विवेदी को “अनसंग हीरोज अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। उनकी संस्था “नव प्रवाह” द्वारा दिव्यांग बच्चों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

Leave a Comment