best news portal development company in india

सिंगरौली में महिला स्व-सहायता समूहों की बढ़ी पहचान, कमिश्नर ने सराहा आजीविका मॉडल

SHARE:

सिंगरौली। रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद ने जिले में संचालित महिला स्व-सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जैविक खेती, मशरूम उत्पादन और ‘लखपति दीदी’ योजना से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की।

कमिश्नर ने मशरूम उत्पादन इकाई का अवलोकन करते हुए उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि जिले में 54 मशरूम इकाइयों का संचालन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आय के नए अवसर मिल रहे हैं। वहीं 56 महिलाएं जैविक खेती और मल्टी लेयर फार्मिंग से जुड़कर कार्य कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान समूह द्वारा तैयार उत्पादों के वैल्यू एडिशन की जानकारी भी दी गई। महिलाओं ने बताया कि अतिरिक्त उत्पादन को ड्रायर मशीन से सुखाकर पाउडर के रूप में तैयार किया जाता है, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार मूल्य दोनों बढ़ रहे हैं। इस कार्य में अदानी फाउंडेशन का तकनीकी सहयोग भी मिल रहा है। कमिश्नर ने समूह द्वारा निर्मित ‘उषा किरण’ डिटर्जेंट पाउडर के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए महिलाओं को स्थानीय उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment