best news portal development company in india

कमिश्नर बी.एस. जामोद ने कर्सुआ राजा के पोल्ट्री फार्म का किया निरीक्षण, युवा उद्यमी की सराहना

SHARE:

सिंगरौली। जिले के भ्रमण के दौरान रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद ने ग्राम कर्सुआ राजा में संचालित एक पोल्ट्री फार्म का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल और सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा भी मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय युवा संदीप शाह द्वारा संचालित मुर्गीपालन फार्म का अवलोकन कर उनके स्वरोजगार प्रयासों की सराहना की। कमिश्नर बी.एस. जामोद ने फार्म संचालक से मुर्गियों की नस्ल, दाना-पानी, स्वास्थ्य प्रबंधन और बाजार में बिक्री व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी ली। कमिश्नर ने संदीप शाह को पशुपालन विभाग एवं स्वरोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए इस तरह के स्वरोजगार मॉडल अपनाने चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मुर्गियों की देखभाल प्राकृतिक और जैविक तरीके से की जाए, ताकि उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे और बाजार में मांग बढ़े। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से पारंपरिक खेती के साथ पशुपालन जैसे पूरक व्यवसाय अपनाने की अपील भी की।

Leave a Comment