best news portal development company in india

सिंगरौली में राशन घोटाले का खुलासा, 155 क्विंटल अनाज गायब

SHARE:

सिंगरौली। जिले के ग्राम करसुआ राजा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में बड़े राशन घोटाले का मामला सामने आया है। रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद और कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में राशन वितरण और स्टॉक में भारी अनियमितता उजागर हुई।

जिले के ग्राम करसुआ राजा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में गरीबों के राशन में बड़ा घोटाला सामने आया है। रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद और कलेक्टर गौरव बैनल के औचक निरीक्षण में दुकान संचालक की बड़ी लापरवाही और कालाबाजारी उजागर हुई। जांच में पता चला कि 450 हितग्राहियों से पीओएस मशीन पर अंगूठे लगवाकर पर्चियां तो काट दी गईं, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया गया। जब अधिकारियों ने दुकान के स्टॉक का मिलान कराया तो 70 क्विंटल चावल और 85 क्विंटल गेहूं गायब मिला। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी राशन नहीं मिलने की शिकायत अधिकारियों से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर बी.एस. जामोद ने दोषी विक्रेता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य विभाग को आदेश दिए गए हैं कि सभी हितग्राहियों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाए और जिन लोगों को राशन नहीं मिला है, उन्हें तत्काल राशन उपलब्ध कराया जाए।

Leave a Comment