best news portal development company in india

खुटार उपार्जन केंद्र में कमिश्नर का औचक निरीक्षण, 2 दिन में 90% गेहूं उठाव के निर्देश

SHARE:

सिंगरौली। रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद ने खुटार गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और परिवहनकर्ताओं को निर्देश दिए कि अगले दो दिनों के भीतर केंद्र से 90 प्रतिशत गेहूं का उठाव सुनिश्चित किया जाए।

रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद ने खुटार गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर खरीदी और भंडारण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और परिवहनकर्ताओं को निर्देश दिए कि अगले दो दिनों के भीतर केंद्र से 90 प्रतिशत गेहूं का उठाव सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने कहा कि उठाव प्रक्रिया में तेजी लाकर किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने बदलते मौसम और बारिश की संभावना को देखते हुए गेहूं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त तिरपाल और जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसानों को तौल के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए केंद्र पर 6 तौल मशीनें पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश भी दिए गए। कमिश्नर ने कहा कि इससे कार्य में पारदर्शिता और तेजी आएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गौरव बैनल, जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, उपायुक्त सहकारिता पी.के. मिश्रा एवं जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी. चंद्रवंशी उपस्थित रहे। कमिश्नर ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment