best news portal development company in india

दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप पलटने के बाद ट्रक ने चार लोगों को कुचला

SHARE:

छपरा। जिले मे दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर-रेवेलगंज मार्ग पर हुआ।

जिले मे हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर-रेवेलगंज मार्ग की है। बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में करीब 12 लोग सवार थे। हादसे के बाद सड़क पर गिरे लोगों को पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया, जिससे दो पुरुष और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। छपरा सदर-1 के एसडीपीओ के मुताबिक हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायलों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Comment