best news portal development company in india

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, कई अधिकारियों के वेतन पर कार्रवाई

SHARE:

सिंगरौली। जिले के देवसर विकासखंड की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक में कलेक्टर गौरव बैनल ने लापरवाही मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की। बैठक में एचपीवी टीकाकरण, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, आयुष्मान भारत योजना और धरती आबा अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह और डीपीएम सुधांशु मिश्रा के वेतन आहरण पर आगामी आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. पंकज सिंह, बीपीएम सरिता सिंह और बीसीएम राजेश शाह का एक सप्ताह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। सेक्टर सुपरवाइजर श्यामकली चौधरी को चेतावनी जारी करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि टीकाकरण सत्र तय समय-सारणी के अनुसार संचालित हों और कोई भी पात्र व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे। साथ ही टीकाकरण से जुड़ी सभी जानकारियां निर्धारित पोर्टल पर दर्ज करने को अनिवार्य बताया। बैठक में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाने तथा लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन, जांच और संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति अवकाश पर जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य अमले की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment