best news portal development company in india

ऑनलाइन क्विज में काजल पनिका बनीं विजेता, कलेक्टर ने किया सम्मान

SHARE:

सिंगरौली। जिला खनिज प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया, जहां गौरव बैनल ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

जिला खनिज प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं का कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गौरव बैनल ने प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता में चितरंगी की काजल पनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नगर निगम सिंगरौली के राजेश कुमार शुक्ला दूसरे और देवसर के ज्ञानेंद्र अग्रहरी तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा शीर्ष 13 प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि 17 मार्च को आयोजित इस ऑनलाइन क्विज का उद्देश्य आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में जिले भर से 1821 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment